Reliance Infrastructure News: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को 10,000 करोड़ रुपये का रक्षा ऑर्डर मिल सकता है। 155 मिमी आर्टिलरी डिजाइन के साथ कंपनी ग्लोबल डिफेंस मार्केट में उतरने को तैयार है।
Reliance Infrastructure News: अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को भारत सरकार से बड़ा रक्षा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कंपनी ने 155 मिमी नई पीढ़ी के आर्टिलरी गोला-बारूद के चार डिज़ाइन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक के जरिए विकसित किए हैं। यह प्रोजेक्ट DRDO की यूनिट ARDE के साथ ‘डिज़ाइन-कम-प्रोडक्शन पार्टनर’ प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है।
कंपनी को मिल सकता है ₹10,000 करोड़ का ऑर्डर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने पुष्टि की है कि चारों प्रोजेक्टाइल के डिज़ाइन पूरे हो चुके हैं और जल्द ही इनका उत्पादन शुरू होगा।
-
10 भारतीय कंपनियां इस सप्लाई चेन का हिस्सा हैं
-
अगले 10 वर्षों में ₹10,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है
-
भारत का रक्षा बजट 2032 तक गोला-बारूद के लिए ₹12,000 करोड़ सालाना तक पहुंच सकता है
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, लेकिन आगे की उम्मीदें मजबूत
-
हाल ही में कंपनी के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई
-
गुरुवार को शेयर में 5% की गिरावट देखी गई
-
विशेषज्ञ मानते हैं कि संभावित सरकारी डील के चलते शेयरों में फिर से तेजी आ सकती है
ग्लोबल डिफेंस मार्केट में एंट्री का प्लान
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर निर्यात बाजार में भी एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है:
-
अगले 10 वर्षों में ₹10,000 करोड़ का एक्सपोर्ट रेवेन्यू
-
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में ₹5,000 करोड़ की लागत से एक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाई जा रही है
-
यह यूनिट धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी के अंतर्गत विकसित हो रही है
For more news: Business