Reliance Industries Ltd Share Up: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले आठ महीने से रिकॉर्ड उच्च हैं? क्या करेंगे निवेशक

Reliance Industries Ltd Share Up: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले आठ महीने से रिकॉर्ड उच्च हैं? क्या करेंगे निवेशक

Reliance Industries Ltd Share Up: फर्म का मानना है कि आरजियो के शेयर वर्ष 2025 से 27 के दौरान कंपनी का सबसे बड़ी ग्रोथ ड्राइवर होगी।

Reliance Industries Ltd Share Up: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RAIL) के शेयर बुधवार 11 जून को 2 प्रतिशत की उछाल के साथ आठ महीने के रिकॉर्ड 1468 रुपये पर आ गए हैं। ये 2024 के अक्टूबर से पहले का सर्वोच्च स्तर था। एक्सपर्ट का मानना है कि अभी यह और ऊपर जाना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसकी रेटिंग को “बाय” दिया है। फर्म का मानना है कि आरजियो के शेयर वर्ष 2025 से 27 के दौरान कंपनी का सबसे बड़ी ग्रोथ ड्राइवर होगी। फर्म का कहना है कि अभी और रिटेल में ग्रोथ दिखेगा। ब्रोकरेज फर्म ने इसके स्कॉक पर 1515 रुपये का लक्ष्य मूल्य रखा है।

अभी भी ग्रोथ के अवसर

हालाँकि, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि अभी भी रिलायंस डिजिटल सेवाओं के सेगमेंट में फायदे होने की संभावना बनी हुई है, क्योंकि होम ब्रॉडबैंक सेवाओं का तेजी से विस्तार, एवरेज यूजर इनकम में वृद्धि की संभावना और 5जी सेवाओं के रोलआउट। साथ ही, क्विक कॉमर्स और रिटेल कारोबार की वृद्धि से नए अवसरों को तेज करने की पूरी संभावना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अप्रैल में निचले स्तर से 1155.55 से लगभग 32 प्रतिशत तक उछला है। 7 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स ने 52 वीक के निचले स्तर 71,425.01 से 15.4% की वृद्धि दर्ज की है। फर्म का मानना है कि अभी भी रिलेट सेगमेंट में सुधार देखने को मिल सकता है।

For more news: Business

Related posts

आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? जानें दूसरे शनिवार और टैगोर जयंती का अवकाश विवरण

करोड़ों की जीत, लेकिन लाखों में संपत्ति: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति का खुलासा, जानें कितनी है दौलत

WhatsApp Business AI लॉन्च: भारत के छोटे व्यवसायों के लिए मेटा का बड़ा तोहफा; स्थानीय भाषाओं में मिलेगा AI असिस्टेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More