Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी: हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह की पूरी डिटेल्स

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी: हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह की पूरी डिटेल्स

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, हल्दी आज दोपहर, मेहंदी शाम और संगीत कल। कपल ने शादी को VIROSH नाम दिया।

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन जोर-शोर से चल रहे हैं। शादी को कपल ने खास नाम “VIROSH” दिया है।

प्री-वेडिंग फंक्शन का शेड्यूल

उदयपुर में शादी से जुड़े सभी फंक्शन का शेड्यूल सामने आ गया है।

  • हल्दी रस्म: आज दोपहर 12 बजे के बाद।

  • मेहंदी समारोह: आज शाम 7 से 8 बजे के बीच।

  • संगीत समारोह: कल शाम।

पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के सप्ताह को मस्ती और यादगार पलों से भर दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में कपल ने अपने क्रिकेट टूर्नामेंट ‘Virosh Premier League’ का भी खुलासा किया, जिसे सिर्फ़ दोस्तों और परिवार के लिए आयोजित किया गया है। टूर्नामेंट में बैट पर पर्सनलाइज्ड नाम और वेडिंग डेट भी छपी हुई है।

also read: मृणाल ठाकुर ने बॉडी शेमिंग का सामना किया याद, अक्षय कुमार…

शादी का वेन्यू

कपल अपनी शादी ITC Momento Udaipur रिसॉर्ट में कर रहा है, जो उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यह रिसॉर्ट एक पहाड़ी पर है और इसमें 117 प्राइवेट विला हैं। रिसॉर्ट के चारों ओर नदी और झील का खूबसूरत नजारा है।

VIROSH: खास शादी का नाम

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को “VIROSH” नाम दिया है। दोनों ने मिलकर इस शादी की घोषणा की थी और इसे अपने स्टाइल में बेहद खास बनाया है। शादी के हर छोटे-छोटे डिटेल का ध्यान रखा गया है, जिससे यह आयोजन सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि फैंस और परिवार के लिए यादगार अनुभव बन जाए।

Related posts

Shah Rukh Khan: CJP प्रदर्शन पर शाहरुख खान के समर्थन का पोस्ट निकला फर्जी, जानें क्या है वायरल स्क्रीनशॉट का सच

रामायण पार्ट 1: नमित मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान, सोनी पिक्चर्स संग ग्लोबल पार्टनरशिप के चलते टला ‘रामायण’ का मच-अवेटेड ट्रेलर

अभिनेत्री ईवा ग्रोवर का पूर्व पति हैदर अली खान पर सनसनीखेज खुलासा: ‘डायरेक्टर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More