कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जलभराव से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जलभराव से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने हिसार के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मिलेगा

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री और कैबिनेट सदस्य रणबीर सिंह गंगवा ने बारिश और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, आपदा प्रबंधन, विकास एवं पंचायत विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को जलभराव से हुए नुकसान का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर आकलन करने के निर्देश दिए।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। हिसार जिले के भगाणा गांव में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के दौरान मंत्री ने अधिकारियों द्वारा की जा रही जल निकासी व्यवस्था की भी समीक्षा की।

also read: हरियाणा में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 81 गांवों में फसल नुकसान का आकलन कर किसानों से 10,266 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 65,235 एकड़ फसल का नुकसान दर्ज किया गया है। मुआवजा पोर्टल पर जल्द ही अन्य प्रभावित गांवों को भी शामिल किया जाएगा।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों और जनता के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और अधिकारियों को इस आपदा से निपटने के लिए तत्परता और संसाधनों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रथम विशाल बाजवा, विश्वेंद्र यादव और एसीपीओ मोहित भी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More