100
Rajasthan Vasudev Devnani : राजस्थान विधान सभा बचत एवं साख सहकारी समिति के चुनाव
Rajasthan Vasudev Devnani से राजस्थान विधानसभा की बचत एवं साख सहकारी समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की। अध्यक्ष श्री देवनानी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
श्री देवनानी ने कहा कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बचत एवं साख सहकारी समिति के चुनाव में विधान सभा के अनुभाग अधिकारी श्री रवि जैन, अध्यक्ष, निजी सचिव श्री सुरेश मीणा सचिव, सहायक सचिव श्री योगेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री अजय शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित किये गये है। समिति के मण्डल सदस्यों के लिए श्री दीपक शर्मा, श्री नरेश कुमार जोशी, श्री भानु प्रकाश शर्मा, श्री रितेश मोदी, सुश्री आभा रस्तोगी, श्रीमती अनिता शर्मा, श्री रसिक बिहारी मीणा, श्री रविन्द्र नैनावत निर्वाचित किये गये है।
—————————
लोकेश/रवीन्द्र