Rajasthan News: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सोमवार को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

Rajasthan News: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 14 दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार को राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकनृत्यों और गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह सांस्कृतिक संध्या प्रगति मैदान के हॉल न. 5 के सामने स्थित एमफी थियेटर में सांय 6 बजे से आयोजित की जाएगी। लगभग 2 घंटे चलने वाली इस संध्या में जहां एक ओर जयपुर से आए लोक कलाकारों द्वारा चरी नृत्य और भवई नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा वहीं दूसरी ओर बाड़मेर और भरतपुर से आए कलाकारों द्वारा क्रमशः खड़ताल और भपंग का वादन किया जाएगा।
इसी प्रकार पाली से आए लोक कलाकारों द्वारा तेरहताल नृत्य और जोधपुर से आए कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। घूमर नृत्य की प्रस्तुति दिल्ली के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 14 नवम्बर से प्रारंभ हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान मंडप का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा किया गया था।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

Related posts

उत्तराखंड: ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ – गाजीवाली का नाम बदलकर अब आर्यनगर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर: फरवरी के अंतिम सप्ताह में करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

दिल्ली में पांच नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण, पूर्वी दिल्ली के नागरिकों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की 1075 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More