CM Dhami ने मुख्य सेवक सदन से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में जामुई, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

CM Dhami ने मुख्य सेवक सदन से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में जामुई, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जामुई, बिहार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से वर्चुअल प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उधमसिंह नगर के कुल्हा और कोटद्वार के लछमपुर में पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिलिं्डग का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सचिव डॉ. नीरज खेरवाल, महानिदेशक शिक्षा सुश्री झरना कमठान, निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय सिंह टोलिया उपस्थित थे। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग
source: https://uttarainformation.gov.in

 

Related posts

एक साल में एनीमिया का बोझ 10 अंक कम करने का लक्ष्य, डॉ. सुमिता मिश्रा ने समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

CM नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, हिसार क्लस्टर का काम तेज करने के निर्देश

हरियाणा में 35.06 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM नायब सिंह सैनी ने ट्रांसफर किए ₹1,129 करोड़

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More