RAJASTHAN Forest Minister संजय शर्मा खेलों व खिलाडियों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध , जयसमंद व सिलीसेढ झील का दौरा

RAJASTHAN Forest Minister संजय शर्मा खेलों व खिलाडियों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध , जयसमंद व सिलीसेढ झील का दौरा

RAJASTHAN Forest Minister संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढावा देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

RAJASTHAN Forest Minister संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में आयोजित 29वीं राजस्थान स्टेट जूनियर, सीनियर, मास्टर मेन और वूमेन पावर लिफ्टिंग चौंपियनशिप-2024 का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
मंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढावा देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को प्लेटफार्म मिल सका जिससे देश व दुनिया में वह अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खेल व खिलाडियों के लिए को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य सरकार ने खिलाडियों के हित में अनेक निर्णय लिए जिसका लाभ खिलाडियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक व पैरा ओलम्पिक खेलों में देश के युवाओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाडियों से कहा कि समर्पण के साथ की गई कडी मेहनत से कोई भी लक्ष्य अर्जित किया जा सकता है। इस दौरान आयोजन सचिव श्री आशीष जैमन ने प्रतियोगिता के आयोजितन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
वन मंत्री ने किया जयसमंद व सिलीसेढ झील का दौरा—
वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने जयसमंद बांध व सिलीसेढ झील का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने जिले में अच्छी वर्षा से जल स्त्रोतों में हो रही वर्षा जल की आवक को दृष्टिगत रखते हुए जिला व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल भराव क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। वर्षा की वजह से होने वाली क्षतिग्रस्त सडकों पर निगरानी रखे तथा उनको दुरूस्त करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जीर्णशीर्ण भवनों की भी सुरक्षा की दृष्टि से विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की वर्षा जनित दुर्घटना की रोकथाम हेतु प्रशासन अलर्ट रहे।
कार्यकारिणी को दिलाई शपथ—
मंत्री श्री शर्मा ने थोक वस्त्र व्यापार समिति अलवर की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण व संवर्धन हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार को सुगम बनाने व व्यापारियों की मांगों व उनके हितों पर राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी जायज मांगों को राज्य सरकार से निराकरण कराने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
इस दौरान नगर निगम के महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

राजस्थान में विकास और पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति

राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम भजनलाल ने दी छात्रों को सफलता के लिए टिप्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More