Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए -प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए -प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani रविवार को इंडोनेशिया पहुंचे। श्री देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में  मंदिरों के दर्शन किए।

श्री देवनानी ने बाली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के  सदस्यों और अधिकारियों के साथ विभिन्न पर्यटन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों और अधिकारियों से सनातन संस्कृति के संबंध में चर्चा की। श्री देवनानी ने कहा कि भारत में   विभिन्न आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
श्री देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। संग्रहालय में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी को एक स्थान पर संकलित किया है। यह संग्रहालय विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे बच्चों के साथ भारत आएं।
श्री देवनानी ने कहा कि इंडोनेशिया में लोगों का अनुशासन और अभिवादन के लिए नमस्ते करने का भाव उन्हें बहुत ही पसंद आया है।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More