RailOne App Launch: Indian Railway ने लॉन्च किया RailOne App, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस, ट्रेन लाइव ट्रैकिंग और ऑनबोर्ड फूड ऑर्डर की सुविधा मिलेगी। जानिए एप की खूबियां।
RailOne App Launch: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपना नया और आधुनिक RailOne मोबाइल एप आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को इस सुपर एप की शुरुआत की। यह एप यात्रियों को रेलवे से जुड़ी लगभग सभी डिजिटल सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
क्या है RailOne App?
RailOne वही एप है जिसे फरवरी 2025 में बीटा वर्जन के रूप में SwaRail नाम से पेश किया गया था। अब इसे फाइनल वर्जन में एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च कर दिया गया है।
RailOne एप की मुख्य विशेषताएं
रेलवे की टेक्नोलॉजी विंग CRIS (Centre for Railway Information Systems) द्वारा डेवलप किए गए इस एप में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी:
-
आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग
-
प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
-
PNR स्टेटस चेक करने की सुविधा
-
ट्रेन की लाइव स्थिति और कोच पोजीशन की जानकारी
-
रीयल टाइम ट्रेन ट्रैकिंग
-
मालगाड़ी और पार्सल सेवा से जुड़ी पूछताछ
-
ट्रेन में यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने की सुविधा
-
R-Wallet से आसान पेमेंट और टिकट रिफंड का विकल्प
अब सब कुछ एक ही ऐप में — IRCTC RailConnect + UTS App का एकीकरण
RailOne में Single Sign-On (SSO) सपोर्ट है, जिससे यूजर एक ही लॉगिन के जरिए IRCTC Rail Connect, UTS Mobile App जैसी दूसरी रेलवे ऐप्स को भी एक्सेस कर सकते हैं। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और m-PIN लॉगिन की सुविधा भी दी गई है।
मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और बेहतर यूजर इंटरफेस
RailOne ऐप को मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है जिससे हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपयोग करना संभव है। इसका यूजर इंटरफेस सरल और मोबाइल फ्रेंडली है, जिससे तकनीकी जानकारी कम रखने वाले यात्री भी आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।
यात्रा के दौरान खाना और शिकायत समाधान
अब यात्री इस एप के जरिए अपनी पसंद का खाना सीधे ट्रेन में ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इसमें Rail Madad सेवा भी इंटीग्रेट की गई है, जिसके जरिए आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका रियल टाइम ट्रैक कर सकते हैं।
पेमेंट और रिफंड प्रोसेस हुआ आसान
यात्रा रद्द होने की स्थिति में यात्री RailOne App से सीधे ऑनलाइन रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं। R-Wallet की मदद से टिकट बुकिंग, खाना ऑर्डर और अन्य सेवाओं का भुगतान सेकंडों में किया जा सकता है।
For more news: Technology