संजिव अरोड़ा ने PSIEC प्लॉट धारकों को टैक्स और रजिस्ट्री में राहत की जानकारी दी

संजिव अरोड़ा ने PSIEC प्लॉट धारकों को टैक्स और रजिस्ट्री में राहत की जानकारी दी

पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों के लिए नई ऑपरेशन और मैनेजमेंट पॉलिसी लागू की। संजीव अरोड़ा ने PSIEC प्लॉट धारकों को टैक्स और रजिस्ट्री में राहत सहित नई सुविधाओं की जानकारी दी।

पंजाब सरकार ने उद्योगों को सशक्त बनाने और व्यापारिक माहौल को सुगम बनाने के लिए नई ऑपरेशन और मैनेजमेंट पॉलिसी लागू की है। कैबिनेट मंत्री संजिव अरोड़ा ने बताया कि इस नीति के तहत उद्योगपतियों को टैक्स और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बड़ी सहूलियतें दी जाएंगी।

also read: पंजाब में रोजगार को बढ़ावा, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र – News India Now

उद्योगपतियों के लिए विशेष समिति और SPB

संजिव अरोड़ा ने कहा कि नीति के कार्यान्वयन के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी, जिसमें सात सदस्य उद्योगपतियों के और 1-2 सदस्य सरकार की ओर से होंगे। इसके साथ ही SPB (Special Purpose Body) फोकल प्वाइंट्स बनाए जाएंगे, और SPB की अप्रूवल के अनुसार ही उद्योगपतियों को बिजली के बिल भेजे जाएंगे। इससे PSIEC प्लॉट धारकों को मान सरकार की ओर से बड़ी सुविधा मिलेगी।

लीज होल्ड प्लॉट्स और रजिस्ट्री में राहत

मंत्री ने बताया कि लीज होल्ड प्लॉट्स को फ्री होल्ड में बदलने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्री खर्च में छूट दी जाएगी और रिज़र्व मूल्य का केवल 5 प्रतिशत PSIEC को देकर लाभ उठाया जा सकेगा।

उद्योगों के लिए सेवाओं में लचीलापन

संजिव अरोड़ा ने कहा कि उद्योगपतियों के लिए 18 अनिवार्य सेवाओं के विकल्प उपलब्ध होंगे। यदि आवश्यकता हो तो सेवाएं ली जा सकती हैं, अन्यथा कोई अनिवार्यता नहीं होगी। मंत्री ने यह भी बताया कि यह पहल पंजाब में निवेश और उद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर CM नायब सैनी की समीक्षा, 17 सितंबर से शुरू होंगे कई कार्यक्रम

हरियाणा में 1 अक्टूबर से धान खरीद की तैयारी तेज, श्याम सिंह राणा ने मंडियों के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

हरियाणा में गुड गवर्नेंस पर CM नायब सिंह सैनी की अहम बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर पहुंच पर जोर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More