Priyansh Arya ने बनाए छह बड़े रिकॉर्ड, धोनी की CSK के खिलाफ सबसे तेज IPL सेंचुरी; शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड

Priyansh Arya ने बनाए छह बड़े रिकॉर्ड, धोनी की CSK के खिलाफ सबसे तेज IPL सेंचुरी; शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड

Priyansh Arya Records: पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 39 गेंदों में शतक लगाया। उसने यह सेंचुरी लगाकर कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Priyansh Arya Records: प्रियांश आर्य ने सिर्फ अपने डेब्यू IPL सीजन में ही शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। उनकी तूफानी पारी में सात चौके और नौ गगनचुंबी छक्के लगाए गए। प्रियांश IPL 2025 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले, ईशान किशन ने SRH के लिए 106 रनों की पारी खेली। प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज IPL शतक

Priyansh Arya ने 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक बना डाला है। 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने वाले युसुफ पठान भारत में सबसे आगे हैं।

अनकैप्ड प्लेयर का सर्वश्रेष्ठ IPL शतक Priyansh Arya ने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे जल्दी सेंचुरी लगाई है। प्रियांश से पहले रजत पाटीदार ने 2022 में 49 गेंदों में शतक पूरा किया था, जबकि प्रियांश ने 39 गेंदों में ही शतक पूरा किया था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले कुल आठवें खिलाड़ी बन गए हैं।

पंजाब किंग्स का दूसरा सर्वाधिक तेज शतक

24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। 2013 में 38 बॉल में डेविड मिलर ने पंजाब के लिए सबसे तेज IPL सेंचुरी लगाई थी।

पांचवां सबसे तेज IPL शतक

इस युवा पंजाब किंग्स खिलाड़ी ने IPL इतिहास में पांचवां सबसे तेज शतक लगाया है। क्रिस गेल ने 30 गेंद में सबसे तेज शतक लगाया था। इसके बाद युसुफ पठान (37 बॉल), डेविड मिलर (38 बॉल), ट्रेविस हेड (39 बॉल) और हाल ही में प्रियांश आर्य ने 39 बॉल में ट्रेविस हेड की बराबरी की है।

CSK के खिलाफ सर्वाधिक तेज IPL शतक

प्रियांश आर्य ने 17 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 2008 में चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए, सनथ जयसूर्या ने CSK के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था। CSK के खिलाफ प्रियांश ने अब उनसे छह गेंद कम लेते हुए सेंचुरी पूरी की है।

IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया। वह आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले नमन ओझा (2009), विराट कोहली (2019), फिल साल्ट (2024) और अब प्रियांश ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं।

Related posts

NZ vs CAN Highlights: रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारियों ने दिलाई न्यूजीलैंड को बड़ी जीत, सुपर-8 में किया क्वालीफाई

राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More