NZ vs CAN Highlights: रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारियों ने दिलाई न्यूजीलैंड को बड़ी जीत, सुपर-8 में किया क्वालीफाई

NZ vs CAN Highlights: रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारियों ने दिलाई न्यूजीलैंड को बड़ी जीत, सुपर-8 में किया क्वालीफाई

NZ vs CAN Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में क्वालीफाई किया रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारियों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर न्यूजीलैंड को बड़ी जीत दिलाई

NZ vs CAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 174 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और कीवी टीम को आरामदायक जीत दिलाई।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने 110 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। कनाडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए।

also read: राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास…

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कमजोर रही और पॉवरप्ले में ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। फिन एलन ने 8 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि टिम सेफर्ट 6 रन पर आउट हुए। इस स्थिति में रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली।

रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों में 59 रन बनाये, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इनकी साझेदारी ने न्यूजीलैंड को केवल 16वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ग्लेन फिलिप्स को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ग्रुप डी से सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। कीवी टीम ने चार मैचों में तीन जीत दर्ज की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, इस ग्रुप में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

Related posts

BCCI का IPL 2026 के लिए नया आदेश; खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक

डोप टेस्ट मिस करने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा मुश्किल में; नाडा ने ‘वियरअबाउट’ विफलता के लिए जारी किया नोटिस

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More