PM Narendra Modi Jeddah Visit: सऊदी अरब के जेद्दा में प्रधानमंत्री मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। यहाँ दोनों हज यात्रियों के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
PM Narendra Modi Jeddah Visit: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की ओर रवाना हो गए हैं। वे जेद्दा में दो दिन रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलेंगे। इन दोनों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उनकी बातचीत का एजेंडा क्या होगा। भारत और सऊदी अरब अनेक समझौतों पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा था, “मैं जेद्दा, सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहा हूँ”। मैं यहां कई बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लूँगा। भारत और सऊदी अरब के ऐतिहासिक संबंध महत्वपूर्ण हैं। पिछले दस वर्षों में द्विपक्षीय संबंध काफी गति से विकसित हुए हैं। रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूँ। वहाँ भी भारतीय समुदाय से बातचीत करूँगा।”
Leaving for Jeddah, Saudi Arabia, where I will be attending various meetings and programmes. India values our historic relations with Saudi Arabia. Bilateral ties have gained significant momentum in the last decade. I look forward to participating in the 2nd Meeting of the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
भारत और सऊदी अरब कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं-
प्रधानमंत्री मोदी का सऊदी अरब दौरा बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और सऊदी अरब छह सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसमें भारतीय हज यात्रियों को कोटा देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
ऐसा होगा प्रधानमंत्री मोदी का पूरा शेड्यूल –
सऊदी अरब से जेद्दा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी शाम 7.00 बजे (सऊदी अरब के समय शाम 4.30 बजे) भारतीय जनता से बातचीत करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलेंगे। रात 8 बजे (सऊदी अरब के टाइम के हिसाब से शाम 5.30 बजे) से वे रॉयल पैलेस में होंगे।
2025 में हज यात्रियों की संख्या बढ़ी –
2014 में भारत का हज कोटा 136,020 था, लेकिन 2025 में यह 175,025 हो गया। 122,518 यात्री हज कमेटी से गुजरते हैं। वहीं निजी टूर ऑपरेर्स के साथ 52,507 यात्री जाते हैं। सऊदी अरब ने निजी ऑपरेटरों के कोटे में 80 प्रतिशत की कटौती की थी। लेकिन भारत सरकार की मदद से 10,000 और वीजा बहाल किए गए।
For more news: India