प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई में करेंगे समुद्री सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम को संबोधित, ग्लोबल मैरीटाइम CEO फोरम की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई में करेंगे समुद्री सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम को संबोधित, ग्लोबल मैरीटाइम CEO फोरम की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के प्रमुख कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम CEO फोरम की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे। इस दौरान वे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोमवार को इस दौरे की पुष्टि की गई।

also read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्राइवेट कंपनियों को बड़ी…

पीएम मोदी इस अवसर पर भारत समुद्री सप्ताह (IMW) 2025 के प्रमुख कार्यक्रम ‘ग्लोबल मैरीटाइम CEO फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे। यह फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, सतत समुद्री विकास, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था पर विचार-विमर्श करेंगे।

पीएम मोदी की इस भागीदारी से यह संदेश मिलता है कि भारत ‘समुद्री अमृत काल विजन 2047’ के तहत समुद्री क्षेत्र में रणनीतिक और भविष्योन्मुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन के चार मुख्य स्तंभ हैं: बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन एवं जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण। इस दीर्घकालिक रणनीति का लक्ष्य भारत को विश्व की अग्रणी समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

Related posts

ऑपरेशन शेरवाली: राजौरी में 32 दिनों से जारी आतंकवाद विरोधी अभियान, सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद

तृणमूल कांग्रेस में बड़ा सियासी घमासान: ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती, बागी विधायकों ने किया बड़ा दावा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि: ‘बलिदान दिवस’ पर देश ने किया याद

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More