संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने मिनी सचिवालय के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन एवं लक्ष्य अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत ने जोधपुर जिला अंतर्गत पंचायत समिति केरू की कराणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को 35 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत मिनी सचिवालय भवन का विधिवत् रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया।
संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने मिनी सचिवालय के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन एवं लक्ष्य अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है।
एक छत के नीचे मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं –