Table of Contents
परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें संस्करण में पीएम मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को देंगे परीक्षा टिप्स। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी तक।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का 9वां संस्करण अब शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हैं और परीक्षा के दौरान तनाव कम करने, पढ़ाई की रणनीतियों और बच्चों के समग्र विकास पर मार्गदर्शन देते हैं। यह कार्यक्रम भारत में बेहद लोकप्रिय हो चुका है।
3 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने किया रजिस्ट्रेशन
शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल लगभग 3 करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक और अभिभावक ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को 11 जनवरी से पहले ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है।
परीक्षा पे चर्चा 2026 में भाग कैसे लें?
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन MCQ परीक्षा देनी होगी।
-
परीक्षा अवधि: 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक
-
कक्षा: 6वीं से 12वीं तक के छात्र
-
अन्य प्रतिभागी: टीचर्स और पेरेंट्स भी शामिल हो सकते हैं
इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के आधार पर प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के साथ लाइव सत्र में सवाल पूछने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
also read: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह…
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टेप्स
-
आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in/ppc-2026 पर लॉगिन करें।
-
होम पेज पर “Participate Now” पर क्लिक करें।
-
अपनी कैटेगरी चुनें: स्टूडेंट, टीचर या पेरेंट्स।
-
मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज कर OTP वेरिफाई करें।
-
प्रोफाइल में स्कूल, कक्षा और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
-
ऑनलाइन परीक्षा दें और फॉर्म सबमिट करें।
-
सबमिशन की पुष्टि होम स्क्रीन पर देख सकते हैं।
पिछले साल की उपलब्धियां
पिछले वर्ष, परीक्षा पे चर्चा 2025 में 153 देशों के टीचर्स और लगभग 245 देशों के छात्र शामिल हुए थे। इस बड़ी भागीदारी के कारण कार्यक्रम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।