पंचकूला को मॉडल शहर बनाने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जोर, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे में सुधार के दिए निर्देश

पंचकूला को मॉडल शहर बनाने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जोर, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे में सुधार के दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला को मॉडल शहर बनाने के लिए स्वच्छता, सड़कें, पार्क और बुनियादी ढांचे सुधारने के निर्देश दिए। PMDA विकास कार्य प्रगति पर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल शहर बनाने को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के अधिकारियों के साथ बैठक में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल की जाए और पूरे शहर में सड़कें बेहतर गुणवत्ता की हों। इसके साथ ही, उन्होंने शहर के पार्कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

also read: फरीदाबाद में विस्फोटक बरामदगी के बाद बड़ा कदम उठा सकती है…

उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने, चौक-चौराहों को आकर्षक बनाने और कौशल्या डैम से पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर में ग्रीन बेल्ट और पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक फूलों की रोपाई और नियमित पेड़-पौधों की देखभाल जरूरी है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

बैठक में पीएमडीए के सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने जानकारी दी कि सेक्टर 32 में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 173.48 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएमडीए को 58 सड़कें, 11 पार्क, 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 3 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेंडओवर किए गए हैं। 39 विकास कार्य 34.94 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके हैं और 59 कार्य 45.14 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर हैं। बैठक में प्रस्तावित ‘अटल पार्क’ पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा और पीएमडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सी.आई.आई. के साथ मिलकर काम करने की वकालत की

पूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवाल

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More