PAN Card New Rules 2026: 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के नियम होंगे बदलें, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम

PAN Card New Rules 2026: 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के नियम बदल रहे हैं। अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें नए दस्तावेज और प्रक्रिया।

PAN Card New Rules 2026: पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में 1 अप्रैल 2026 से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर उन आवेदकों पर पड़ेगा जो नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले हैं।

नए नियमों के अनुसार पैन कार्ड आवेदन में बदलाव

अभी तक पैन कार्ड बनवाना आसान था और केवल आधार कार्ड के जरिए प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह प्रक्रिया अधिक सख्त हो जाएगी। अब आवेदकों को सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से थोड़ी लंबी और जटिल हो जाएगी।

also read: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में मामूली…

आवश्यक दस्तावेज (Aadhar के अलावा)

नए नियमों के तहत पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं या अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • अन्य सरकारी पहचान दस्तावेज

इससे पैन कार्ड पहले से अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय होगा।

आधार से मेल खानी चाहिए जानकारी

नए नियमों के अनुसार, पैन कार्ड में दर्ज सभी जानकारी आधार कार्ड से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। इसलिए आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स को सही और अपडेट करना जरूरी है।

इसके अलावा, सरकार 1 अप्रैल 2026 से नए आवेदन फॉर्म भी लागू कर रही है। पुराने फॉर्म अब मान्य नहीं होंगे। इसलिए पैन कार्ड से जुड़ा हर काम केवल नए फॉर्म के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

Related posts

BRICS में भारत की बढ़ती ताकत, UPI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा बना रहे नई पहचान

ब्रिक्स में साझा मुद्रा का नहीं हुआ जिक्र, स्थानीय करेंसी और यूपीआई से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पर जोर

आरबीआई का बड़ा फैसला, 3 चरणों में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More