OnePlus 15: लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आएगा धमाकेदार फ्लैगशिप

OnePlus 15: लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आएगा धमाकेदार फ्लैगशिप

OnePlus 15 स्मार्टफोन अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आएगा। जानें इसके डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी।

OnePlus 15 स्मार्टफोन का आधिकारिक लॉन्च भले ही अक्टूबर 2025 में हो, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस की पहली झलक दिखा दी है। Snapdragon Summit Global Meet 2025 के दौरान, OnePlus India के CEO रॉबिन ली ने स्टेज पर वनप्लस 15 का डिज़ाइन शोकेस किया। यह स्मार्टफोन ना सिर्फ OnePlus 13 की जगह लेगा बल्कि इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर, Snapdragon 8 Elite Gen 5, भी पहली बार इस्तेमाल होगा।

डिज़ाइन में OnePlus 13s की झलक

OnePlus 15 का बैक पैनल डिज़ाइन काफी हद तक OnePlus 13s जैसा है। इसमें टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रेक्टेंगुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जो प्रीमियम लुक देता है। यह पहला मौका है जब OnePlus ने अपने फ्लैगशिप फोन को लॉन्च से पहले ही सार्वजनिक रूप से टीज किया है।

दमदार प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5

OnePlus 15, क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन होगा। यह चिपसेट TSMC के 3nm (N3P) प्रोसेस पर आधारित है और 64-बिट आर्किटेक्चर पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, यह पिछली जनरेशन की तुलना में 23% बेहतर परफॉर्मेंस और 20% अधिक पावर एफिशिएंसी देगा। यह प्रोसेसर आगे चलकर Xiaomi 17 Series, Honor Magic 8 Series और Realme GT 8 Pro जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिलेगा।

हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

वनप्लस ने पुष्टि की है कि OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जाएगी, जो अभी तक किसी OnePlus डिवाइस में नहीं दी गई थी। इससे यूज़र्स को बेहतर गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में Android 16 पर आधारित ColorOS 16 यूजर इंटरफेस होगा, जिससे नई और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

लॉन्च और संभावित कीमत

OnePlus 15 का ग्लोबल और भारत में लॉन्च अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। हालांकि कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन ₹65,000 से ₹75,000 के प्रीमियम रेंज में लॉन्च होगा।

Related posts

MAMI Select: Filmed on iPhone – स्मार्टफोन बना फिल्ममेकिंग का नया पावरहाउस; श्रीराम राघवन और दिबाकर बनर्जी के मार्गदर्शन में बनी 4 शानदार फिल्में

एसी से पानी टपकने की समस्या से हैं परेशान? जानें 5 प्रमुख कारण और उन्हें ठीक करने के आसान तरीके

जियो का धमाका: ₹749 वाले पोस्टपेड प्लान में Netflix और Prime Video फ्री; जानें डेटा और फैमिली शेयरिंग के फायदे

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More