नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का तलाक: शादी के चार साल बाद कपल ने दी तलाक की अर्जी

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का तलाक: शादी के चार साल बाद कपल ने दी तलाक की अर्जी

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में दरार, चार साल बाद तलाक की अर्जी दी। जानें इस कपल की तलाक की वजह, अफवाहें और उनके रिश्ते पर ताज़ा अपडेट।

टीवी के पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बीच रिश्ते में दरार आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने शादी के चार साल बाद तलाक की अर्जी दी है। यह कपल स्टार प्लस के लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में से फेमस हुआ था और अब अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

नील-ऐश्वर्या का रिश्ता क्यों टूटा?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नील और ऐश्वर्या काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। अब दोनों ने ऑफिशियल तौर पर तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है। हालांकि, तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो गए हैं।

also read: 120 बहादुर ट्रेलर हुआ रिलीज: फरहान अख्तर बने मेजर शैतान…

कैसे शुरू हुई तलाक की अफवाहें?

नील और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें तब फैलनी शुरू हुईं जब ऐश्वर्या ने गणेश चतुर्थी और करवाचौथ पर अपने पति के साथ कोई तस्वीर नहीं पोस्ट की। इसके बाद, ऐश्वर्या ने दिवाली भी अपने परिवार के साथ मनाई, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों के अलग होने की कयास लगाए।

2021 में हुई थी नील-ऐश्वर्या की शादी

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई थी, जहां उनकी नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद, दोनों ने 2021 में एक शानदार शादी रचाई। हाल ही में दोनों को बिग बॉस 17 और स्मार्ट जोड़ी जैसे शोज में एक साथ देखा गया था।

नील और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों से उनके फैंस हैरान और दुखी हैं। हालांकि, इस मामले पर न तो नील और न ही ऐश्वर्या ने अब तक कोई आधिकारिक बयान दिया है।

Related posts

दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, बोले- मेघना गुलजार से हर बहस में हार जाता था

हनुमान अंश: 2 करोड़ की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज, गुलशन देवैया-रसिका दुग्गल की फिल्म में दिखेगी बच्चे की मासूम कहानी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More