नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर खुलकर बात की, कहा मैं आलिया भट्ट और नीना गुप्ता वाली लिस्ट में हूं। जानिए उनके और परिवार की खास बातें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के बारे में खुलकर बात की है। नेहा ने कहा कि वह अकेली नहीं हैं जो इस सफर से गुजरी हैं और इस मामले में वे आलिया भट्ट और नीना गुप्ता जैसी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। नेहा धूपिया ने मई 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी और छह महीने बाद ही उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ था। इस वजह से नेहा को शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर खूब ट्रोल किया गया था।
नेहा का बयान: ‘हमारी शादी के छह महीने बाद बच्चा कैसे आ गया?’
इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने बताया कि शादी के तुरंत बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में रही। उन्होंने कहा, “हमारी शादी से जुड़ी सबसे बड़ी बात यही थी कि बच्चा छह महीने में कैसे आ गया? यह कैसे हो गया?” नेहा ने आगे कहा कि यह सिर्फ उनकी कहानी नहीं है, बल्कि कई अभिनेत्रियां शादी से पहले ही मां बन चुकी हैं।
‘नीना गुप्ता और आलिया भट्ट वाली लिस्ट में हूं मैं भी’
नेहा ने कहा, “मैं खुद ऐसी कई एक्ट्रेसेस की स्टोरीज देखती हूं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट होती हैं। मुझे लगता है कि कम से कम मैं तो नीना गुप्ता और आलिया भट्ट वाली ही लिस्ट में हूं। यह विषय फनी भी है, लेकिन हमें महिलाओं की हेल्थ और प्रेग्नेंसी पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और इसे सामान्य बनाना चाहिए।”
नेहा ने महिलाओं को जागरूक करने और मिथकों को तोड़ने की भी बात कही, ताकि सभी महिलाएं इस जर्नी में अकेली महसूस न करें।
Also Read: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग का आरोपी फरीदाबाद…
नेहा और अंगद के दो बच्चे
नेहा धूपिया और अंगद बेदी अब दो बच्चों के माता-पिता हैं। 2018 में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ और अक्टूबर 2021 में उन्होंने बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी का स्वागत किया।
शादी से पहले प्रेग्नेंट रहीं आलिया भट्ट और नीना गुप्ता
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी की थी, और सात महीने बाद उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। वहीं, अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में खुलासा किया था कि वे भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं।