NCR News: नोएडा में 12 और स्थानों पर पार्किंग शुल्क लागू होगा; जानें कार से बाइक तक कितना खर्च होगा

NCR News: नोएडा में 12 और स्थानों पर पार्किंग शुल्क लागू होगा; जानें कार से बाइक तक कितना खर्च होगा

NCR News: इस महीने से नोएडा शहर में फेज-2 सहित 12 और स्थानों पर पार्किंग शुल्क वसूलने की योजना है। बुधवार को इनके लिए जारी किए गए टेंडर को खोला जाएगा। सड़क पर पार्किंग फिलहाल 35 स्थानों पर चल रही है।

NCR News: शहर में नए ठेके नहीं होने के कारण लगभग एक वर्ष तक सरफेस पार्किंग बंद रहती थीं। ऐसे में लोगों को पार्किंग मुफ्त में मिल रहा था। करीब सात महीने से दोबारा से शुल्क लिए जाने की शुरुआत हो गई थी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर नंबर-4 में सेक्टर-81, फेज टू, सेक्टर-83 और 88 में पार्किंग शुरू करने का टेंडर पिछले दिनों जारी किया गया था। क्लस्ट नंबर-7 के अंतर्गत होजरी कॉम्प्लेक्स और क्लस्टर नंबर-6 के अंतर्गत सेक्टर-80 के भूखंड संख्या बी-46 में भी पार्किंग शुरू की जानी है।

मंगलवार को इन पार्किंग टेंडर में कंपनियों को आवेदन करने का आखिरी दिन था। अब बुधवार को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर में आने वाली एजेंसियां मानकों को पूरा करती हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्राइज बिड खोला जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अगर एजेंसियां इसी टेंडर प्रक्रिया में चुनी जाती हैं, तो इस महीने के अंत या अगस्त की शुरुआत से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। पार्किंग शुरू होने से सड़कों पर अव्यवस्थापूर्ण खड़े वाहनों के कारण होने वाले जाम कम हो जाएगा। प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

सीईओ के निर्देश पर नोएडा ट्रैफिक सेल ने शहर में नए पार्किंग स्थानों को शुरू करने के लिए एक सर्वेक्षण किया। सर्वे में ऐसे करीब 19 स्थान मिले। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि इन स्थानों पर पार्किंग शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

सड़क पर पार्किंग का शुल्क

दोपहिया गाड़ी

  • 10 रुपये पहले दो घंटे के लिए, फिर पांच रुपये प्रति घंटे
  •  40 रुपये पूरे दिन के लिए
  • प्रति महीने पांच सौ रुपये का पास

चार पहिया गाड़ी

  •  20 रुपये पहले दो घंटे के लिए, फिर 10 रुपये प्रति घंटे
  •  80 रुपये पूरे दिन के लिए
  • मासिक 1500 रुपये का पास

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More