17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी HARYANA CM पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी भी शामिल होंगे

17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी HARYANA CM पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी भी शामिल होंगे17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी HARYANA CM पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी भी शामिल होंगे

नायब सिंह सैनी दूसरी बार HARYANA CM पद की शपथ लेंगे। लाडवा से चुने गए सैनी मनोहर लाल खट्टर के बाद वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने  थे।

  • OBC समुदाय से आने वाले सैनी को अपने चुनावी वादों को पूरा करना होगा।

HARYANA CM पद पर नायब सिंह सैनी शपथ लेंगे। कार्यक्रम पंचकुला में होगा ,शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा। सेक्टर 5 में दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। याद रखें कि बीजेपी ने लगातार तीसरी बार हरियाणा की सरकार बनाई है।

बीजेपी ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। पार्टी ने किसान और पहलवान आंदोलन के बाद बीजेपी सरकार के खिलाफ बनी सत्ताविरोधी लहर को हराया है। हरियाणा के चुनावों में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इनेलो को दो सीटें मिली, जबकि अन्य उम्मीदवारों को तीन सीटें मिली। बीजेपी को भी अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने समर्थन दिया है।

नायब सिंह सैनी ने गेम चेंजर का दर्जा हासिल किया

पार्टी ने हरियाणा में नौ साल तक सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ हरियाणा में सत्ता विरोधी भावना पैदा होने पर सीएम को ही बदल दिया। चुनाव से 200 दिन पहले नायब सिंह सैनी को कमान सौंपा गया था। सैनी ने ऐसा कुछ किया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

नायब सिंह सैनी ने अग्निवीर नीति को अपने तरीके से साधा और कहा कि अग्निवीरों को हरियाणा में रोजगार मिलेगा। यह नीति ग्रामीण क्षेत्रों में कामयाब रही और बीजेपी को वोट मिलते रहे। साथ ही, सैनी ने 26 फसलों पर एमएसपी का घोषणापत्र जारी किया, जिससे ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में एकजुट करके कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया गया।

 

 

Related posts

हरियाणा में विकसित उद्योग-समृद्ध श्रमिक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “उद्योग-श्रम मित्र परिषद” से नई आर्थिक नीति की शुरुआत की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय दर्शन के अनुरूप विकास पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, पीएम-कुसुम और रूफटॉप सोलर योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के दिए निर्देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More