Nainital High Court Bar Association अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए 32 उम्मीदवारों का चुनाव 1200 अधिवक्ता करेंगे

Nainital High Court Bar Association अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए 32 उम्मीदवारों का चुनाव 1200 अधिवक्ता करेंगे

Nainital High Court Bar Association के चुनाव में सीधा मुकाबला होगा 1200 मतदाता चुनेंगे 32 प्रत्याशियों को

Nainital High Court Bar Association   चुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान होगा। अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए 32 उम्मीदवारों का चुनाव 1200 अधिवक्ता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विरेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को 51 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दुर्गा सिंह मेहता व विजय भटट् और महासचिव पद के उम्मीदवार विरेंद्र सिंह रावत और शक्ति सिंह ने बृहस्पतिवार को हुई आम सभा में अपनी प्राथमिकताओं को बताया। अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों ने कहा कि वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों के खाली पदों को भरने, रोस्टर प्रणाली को ठीक से लागू करने, जूनियर अधिवक्ताओं को स्टाई फंड देने, 65 वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को झारखंड की तरह पेंशन देने के लिए काम करेंगे। 13 सितंबर को शाम चार बजे मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस दौरान अंजली भार्गव, राजेश शर्मा, गंगा सिंह नेगी, राजेश जोशी, प्रमोद बेलवाल, राजकुमार सिंह, नरेन्द्र बाली गोपाल के वर्मा, विनोद तिवारी, विशाल सिंह मेहरा, शिवानन्द भट्ट, निरंजन भट्ट, मीना बिष्ट पचोलिया, ममता जोशी और करन आनंद उपस्थित थे।

यह निर्विरोध चुनाव  है:
राहुल अधिकारी उपसचिव प्रेस पद पर, भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ कुमार पांडे, शिवांगी गंगवार, विश्व प्रकाश बहुगुणा और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) पद पर सोनिका खुल्बे।

अध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए सीधा मुकाबला  है क्योंकि इस साल दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, इसलिए इन पदों पर कांटे का मुकाबला होने की पूरी संभावना है। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए एक त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कौशल एवं रजत मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) आनन्द सिंह मेर, गौरव कांडपाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) मधु नेगी सामंत, नीलिमा मिश्रा एवं रीता सक्सेना, उपसचिव प्रशासन बिलाल अहमद एवं कुन्दन सिंह, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार एवं संजय कुमार के लिए चुनाव होना है।

हिमांशु राठौर व प्रभाकर नारायण लाइब्रेरियन पद पर , तेजस अग्रवाल, आयुष गौड़, महबूब राही, ध्रुव चन्द्र, प्रेम प्रकाश भट्ट, ममता आर्या कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पद पर , और उन्नति पतं, सुखबानी सिंह व स्वलेहा हुसैन (सना) कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद बीच मुकाबला  ।

Related posts

उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार देने के निर्देश, देहरादून-मसूरी रोपवे पर मुख्य सचिव सख्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, कुंभ 2027 और नमामि गंगे परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ेथी पहुंचे, भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेटी के विवाह में दिए आशीर्वाद

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More