भारत में जल्द दस्तक देगा Motorola Edge 70 Pro; Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, जानें संभावित फीचर्स और डिजाइन

भारत में जल्द दस्तक देगा Motorola Edge 70 Pro; Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, जानें संभावित फीचर्स और डिजाइन

मोटोरोला एज 70 प्रो जल्द भारत में लॉन्च होगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट और 12GB RAM मिलेगी। जानें इसके फीचर्स और डिजाइन।

मोटोरोला (Motorola) के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में एक प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (Flipkart) पर लाइव हुई माइक्रोसाइट और लेटेस्ट लीक ने इस फोन के भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत दिए हैं। अब यह हैंडसेट बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की अहम जानकारियां सामने आई हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग: कैसा होगा परफॉर्मेंस?

मशहूर टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, मोटोरोला का यह अपकमिंग फोन गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग से मिले संकेत इस प्रकार हैं:

  • प्रोसेसर: फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • कोर कॉन्फ़िगरेशन: इसमें 3.4GHz पीक क्लॉक स्पीड वाला एक प्राइम कोर, 3.2GHz वाले तीन परफॉर्मेंस कोर और 2.2GHz वाले चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं।
  • RAM और OS: यह फोन 12GB RAM और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
  • बेंचमार्क स्कोर: इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,727 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,563 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस की पुष्टि करते हैं।
  • ग्राफिक्स: गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU दिए जाने की चर्चा है।

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट और लीक हुए CAD रेंडर्स से फोन के लुक का खुलासा हुआ है। यह फोन तीन बेहद प्रीमियम फिनिश में उपलब्ध होगा:

  • ब्लू: ‘टेलरलक्स फिनिश’ (Satin-Luxe Finish) के साथ।
  • व्हाइट: ‘मार्बल -फैब्रिक फिनिश’ (Tailor-Fabric Finish) के साथ।
  • ग्रीन: ‘सैटिन-फिनिश’ (Marble Finish) के साथ।

कैमरा और डिस्प्ले

  • डिस्प्ले: Motorola Edge 70 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसमें सेल्फी के लिए सेंटर ‘होल-पंच’ कटआउट मिलेगा। साथ ही, यह HDR10+ सर्टिफाइड होगा, जिससे वीडियो क्वालिटी लाजवाब मिलेगी।
  • कैमरा: पीछे की तरफ एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Related posts

Tecno Camon Slim 5G की लॉन्चिंग कन्फर्म, 6.39mm पतला फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹28,999

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More