Table of Contents
Moto G96 5G Launch: Moto G96 5G भारत में लॉन्च, जिसकी कीमत ₹17,999 से शुरू होती है। जानिए इसके फीचर्स- 144Hz कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी और Android 15 सपोर्ट।
Moto G96 5G Launch: Motorola ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए है जो कम कीमत में प्रीमियम लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। 144Hz 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, और 5500mAh की बैटरी जैसे शानदार फीचर्स के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
3D कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन (Moto G96 5G Launch)
Moto G96 5G में 6.67-इंच की फुल एचडी+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और IP52 वाटर-रेसिस्टेंस के साथ आता है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
Presenting the all new moto g96 5G — get swept into brilliance with segment’s leading 144Hz 3D curved pOLED display — an immersive 6.67″ screen with 1600 nits brightness, 10-bit Billion Colour depth, & Display Colour Boost for an ultra-smooth, ultra-vivid viewing experience.
— Motorola India (@motorolaindia) July 9, 2025
दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज ऑप्शन
यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर काम करता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB तक का UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। साथ ही, इसमें Android 15 आधारित Hello UI मिलता है।
50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
कैमरा सेगमेंट में, Moto G96 5G में 50MP Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
Moto G96 5G में दी गई है 5500mAh की बैटरी, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी लंबे समय तक चलेगी, जिससे यूज़र बिना रुकावट गेमिंग और स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
-
8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत: ₹17,999
-
8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत: ₹19,999
-
पहली सेल: 16 जुलाई 2025
-
उपलब्धता: Flipkart और Motorola इंडिया वेबसाइट
Moto G96 5G क्यों है 20 हजार की रेंज में बेस्ट?
-
3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन के साथ प्रीमियम डिजाइन
-
Snapdragon 7s Gen 2 का पावरफुल परफॉर्मेंस
-
Sony सेंसर वाला 50MP कैमरा और 4K वीडियो
-
Android 15 और AI फीचर्स से भरपूर इंटरफेस
-
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
For more news: Technology