ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें

ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें

सुबह ब्लोटिंग, कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं? जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं – ओट्स, दलिया, भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स, दही और नारियल पानी से पाचन स्वस्थ और पेट हल्का रहे।

आजकल की तेज़ लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण कई लोगों को सुबह उठते ही पेट भारी लगना, गैस बनना या कब्ज की समस्या हो जाती है। रात के समय पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और यदि भोजन ठीक से पचा न हो तो यह समस्याएँ और बढ़ जाती हैं। ऐसे में सुबह का सही नाश्ता पेट की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

सुबह खाली पेट क्या पीएं?

सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह न केवल रातभर की पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है। आप इसमें कुछ बूँदें नींबू का भी मिला सकते हैं, जिससे पेट हल्का लगे और ब्लोटिंग कम हो।

also read: क्या रोजाना हल्दी वाला पानी पीना नुकसानदायक? जानें सही…

नाश्ते में ओट्स या दलिया शामिल करें

भारी और मसालेदार नाश्ता पेट में गैस और अपच बढ़ा सकता है। इसके बजाय ओट्स या दलिया जैसे फाइबर युक्त विकल्प चुनें। ये धीरे-धीरे पचते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे कब्ज और ब्लोटिंग कम होती है। हल्का नाश्ता चाहते हैं तो केला, सेब या पपीता जैसे फल भी खा सकते हैं। इन फलों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखता है और गैस बनने की संभावना घटाता है।

भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

रातभर भिगोए हुए बादाम, मुनक्का या अखरोट को सुबह खाली पेट खाने से पाचन तंत्र को मदद मिलती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। यह कब्ज और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में सहायक होता है।

प्रोबायोटिक फूड्स और नारियल पानी

दही, इडली, ढोकला जैसी प्रोबायोटिक चीज़ें आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को संतुलित करती हैं। इससे गट हेल्थ बेहतर रहती है और गैस की समस्या कम होती है। इसके अलावा, सुबह सादा नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट ठंडा व हल्का महसूस होता है।

Related posts

पेट भरकर खाने के बाद भी शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी, जानें क्या है छिपी हुई भूख

सोशल मीडिया ट्रेंड से हेल्दी चॉइस बना Matcha, भारत में 1300% बढ़ी ‘How to Make Matcha’ की सर्च

सस्ती वाइन का स्वाद भी लगेगा शानदार, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स; जानें सही तरीका

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More