मोरिंगा (सहजन) के फायदे, नुकसान और इसे बनाने के स्वादिष्ट तरीकों के बारे में विस्तार से जानें। सहजन का उपयोग कैसे करें और यह आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है
मोरिंगा एक ऐसा हरा-भरा पत्तेदार पौष्टिक पेड़ है, जिसकी पत्तियां व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ाती है. साथ ही हिंदी में मोरिंगा को सहजन या मुनगा भी कहते हैं. मोरिंगा की पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम और आयरन पाया जाता है. इसे ठंड के मौसम में ज्यादातर खाया जाता है, इसकी पत्तियां पूरे वर्ष उपलब्ध रहती है.
ऐसे बनाएं इसके स्वादिष्ट व्यंजन
- मोरिंगा पराठा- मोरिंगा पराठा सुनने व कहने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यकीनन इसका पराठा बेहद स्वादिष्ट होता है. दो कप गेहूं के आटे में मोरिंगा की पत्तियां को पीसकर मसालें डालें. लोई बनाकर बेलें, घी व तेल लगाकर सेखें, गर्मागर्म पराठा सर्व करें.
- मोरिंगा के पकौड़े- मोरिंगा की पत्तियों के साथ एक कप बेसन, मसाले व प्याज, मिर्च, अदरक मिक्स करें. एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें, छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर उन्हें हल्का ब्राउन होने तक तले. पकोडे तैयार हैं.
- मोरिंगा सांभर व दाल- मोरिंगा का सांभर बनाने के लिए अरहर दाल के साथ दो से तीन मोरिंगा के (Drumsticks) टुकड़ो में काट लें. टमाटर, प्याज, इमली, हल्दी और नमक के साथ पकाएं. मोरिंगा की पत्तियों को आप केवल दाल के साथ ड़ालकर भी खा सकते हैं.
- मोरिंगा पाउडर- मोरिंगा पाउडर को आप खाली पेट एक चम्मच हल्के गुनगुने पानी में डालकर खा सकते है. इस पाउडर को आप स्मूदी, दही, जूस, सलाद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
मोरिंगा खाने के फायदे
- •कैल्शियम व आयरन- मोरिंगा में पालक से 25 गुना अधिक आयरन पाया जाता है. वही दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है. मोरिंगा खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है.
- •इम्यूनिटी बूस्टर- मोरिंगा को सर्द मौसम में खाने काफी फायदे मिलते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है.
- •डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल- मोरिंगा में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जिसे खाने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है.
मोरिंगा खाने के नुकसान
- •गर्भवती महिला- मोरिंगा को गर्भवती महिला को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. इसके पत्ते गर्भाशय में सकुंचन पैदा कर सकते हैं, जिससे महिला को खतरा हो सकता है.
- •लिवर और किड़नी- जिन लोगों को लिवर और किड़नी से जुड़ी बीमारियां है, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए.
- •पाचन समस्या- मोरिंगा का तासीर गर्म होता है, जिन लोगों को पेट में गैस, अल्सर और बवासीर की समस्या रहती है. उन्हें मोरिंगा नहीं खाना चाहिए.