Monsoon Skin Care Tips: Monsoon Skin Allergy एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिससे समय रहते ध्यान न दिया जाए तो संक्रमण बढ़ सकता है। बारिश और धूप के मेल से स्किन पर नेगेटिव असर हो सकता है, इसलिए साफ-सफाई, खानपान और स्किन केयर को नजरअंदाज न करें।
Monsoon Skin Care Tips: मॉनसून का मौसम जितना सुहाना लगता है, उतनी ही परेशानियां यह स्किन के लिए ला सकता है। बारिश के बाद चटक धूप और उमस स्किन एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं को जन्म देती है। जानिए इस मौसम में स्किन एलर्जी के कारण, लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय, ताकि आपकी त्वचा रहे हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग।
मॉनसून में स्किन एलर्जी क्यों होती है?
दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भावुक धीर के अनुसार, बारिश के बाद की उमस और गंदगी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देती है, जिससे पसीना और बैक्टीरिया स्किन पर इकट्ठा हो जाते हैं। यह स्थिति रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है।
स्किन एलर्जी के प्रमुख कारण:
-
उमस और नमी: त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
-
गीले कपड़े और जूते पहनना: इससे त्वचा लंबे समय तक नमी में रहती है।
-
बारिश के बाद धूप में यूवी एक्सपोजर: यह स्किन को जला सकती है और एलर्जी का कारण बन सकती है।
-
गंदे पानी का संपर्क: त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं।
-
अस्वास्थ्यकर खानपान: ऑयली फूड्स और पोषण की कमी से स्किन की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।
स्किन एलर्जी के लक्षण
-
लगातार खुजली और जलन, खासकर अंडरआर्म्स, गर्दन और पैरों में
-
त्वचा पर लाल चकत्ते और रैशेज
-
सूखापन और पपड़ी जमना
-
छोटे-छोटे फोड़े-फुंसी या मुंहासे
-
गंभीर मामलों में त्वचा से बदबू आना
मॉनसून में स्किन एलर्जी से बचने के उपाय
1. हल्के और breathable कपड़े पहनें: सूती कपड़े पसीना सोखते हैं और स्किन को सूखा रखते हैं।
2. गीले कपड़े और जूते तुरंत बदलें: बारिश में भीगने के बाद तुरंत खुद को सुखाएं।
3. स्किन को क्लीन और ड्राय रखें: दिन में 2 बार mild फेस वॉश और बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें।
4. सनस्क्रीन लगाना न भूलें: बारिश के बाद की तेज धूप में UV प्रोटेक्शन बेहद जरूरी है।
5. संतुलित और हेल्दी डाइट लें: विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर फल और हरी सब्जियां खाएं।
6. स्किन एलर्जी के घरेलू उपाय: एलोवेरा जेल, नीम का पानी, हल्दी और दही से बने फेसपैक त्वचा को राहत देते हैं।
कब लें डॉक्टर से सलाह?
यदि स्किन एलर्जी 3–4 दिन में ठीक नहीं होती, खुजली बढ़ जाती है, या फोड़े-फुंसी से पस और बदबू आने लगती है, तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से संपर्क करें।
For more news: Health