मोदी सरकार का तोहफा, दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

मोदी सरकार का तोहफा, दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले 78 दिनों का बोनस देने का बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में रेलवे की डबल लेन परियोजना को भी मंजूरी मिली।

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट की बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया गया है। इस योजना के लिए सरकार ने 1865.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार का यह प्रयास कर्मचारियों को आर्थिक राहत पहुंचाने और उनके उत्साह को बढ़ावा देने का है।

रेलवे कर्मचारियों को कौन-कौन मिलेगा बोनस?

इस बोनस का भुगतान ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रैक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप के कर्मचारियों को किया जाएगा। यह बोनस दिवाली से पहले ही कर्मचारियों के खातों में जमा कर दिया जाएगा ताकि त्योहारों का मौसम और भी खुशहाल बन सके।

बिहार में रेलवे की डबल लेन को मिली मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया मार्ग पर रेलवे की डबल लेन परियोजना को मंजूरी दी है। इस पर कुल 2,192 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डबल लेन बनने से इस मार्ग की क्षमता दोगुनी हो जाएगी और यात्रा सुविधाजनक बनेगी। यह मार्ग बिहार के चार जिलों को कवर करेगा और राजगीर, नालंदा, पावापुरी जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही गया और नवादा जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

also read: प्रधानमंत्री मोदी के गृहनगर वडनगर को यूनेस्को वर्ल्ड…

अन्य विकास कार्यों की मंजूरी

  • बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड पर हाइब्रिड एन्युइटी मोड़ की लंबाई 78.942 किलोमीटर होगी, जिसमें 3,822.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

  • शिपबिल्डिंग, मरीन फाइनेंसिंग और घरेलू क्षमता बढ़ाने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई है, जिसमें चार प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

मेडिकल छात्रों के लिए भी बड़ी खुशखबरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल शिक्षा में सुधार के लिए 5000 नए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों और 5023 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। यह कदम मेडिकल शिक्षा के विस्तार और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More