विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पेड़ धरती माता के आभूषण हैं,पर्यावरण की देखभाल हमारी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का एक अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पेड़ धरती माता के आभूषण हैं,पर्यावरण की देखभाल हमारी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का एक अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस में वृक्षारोपण अभियान के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल हुआ

विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस में न्याय विभाग के वृक्षारोपण अभियान में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का नेतृत्व किया। यह पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का एक हिस्सा थी। विभाग के जैसलमेर हाउस कार्यालय के परिसर में एक पौधा लगाने के बाद, केन्द्रीय मंत्री ने पर्यावरण के अनुकूल एक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, क्योंकि हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखना मानव जाति के अस्तित्व की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की देखभाल हमारी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का एक अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

विधि और न्याय राज्यमंत्री : इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून, 2024 के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक वैश्विक अभियान “एक पेड़ मां के नाम” की शुरुआत की थी।  इस अभियान के तहत, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि सितंबर, 2024 तक देशभर में लगभग 80 करोड़ पौधे और मार्च, 2025 तक लगभग 140 करोड़ पौधे लगाए जाएं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी मां के प्रति प्यार एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में और धरती माता की रक्षा एवं संरक्षण हेतु पेड़ लगाने का आह्वान किया है।

******

 

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More