संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने लूणी पंचायत समिति में विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा ​की

संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने लूणी पंचायत समिति में विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा ​की

संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल: ग्रीष्म ऋतु में समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

 संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल की ने  जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं, गत 2 राज्य बजट में घोषित कार्यों के लक्ष्य और प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी पात्रों को लाभान्वित करने, परियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान और यमुना जल समझौते के माध्यम शेखावाटी क्षेत्र में वृहद परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों की दी हैं। इन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने कृषि एवं पेयजल सहित उद्योगों को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप पानी मिलेगा।

रास्ता खोलो अभियान

मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा राजस्व विभाग के अधिकारी आम रास्तों का चिह्निकरण करें और माकै पर जाकर इन्हें देखें। जो रास्ते बंद हैे, उन्हें विभागीय समन्वय के माध्यम से खुलवाएं, राजस्व रेकार्ड में दर्ज सभी  रास्तों को इस अभियान में अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा जो रास्ते आमजन के उपयोग में आ रहे है किन्तु राजस्व रेकार्ड में अंकित नहीं हैं, उनको  राजस्व रेकार्ड में अंकित किया जाए। कटानी रास्तों पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के तहत सड़क निर्माण करवाया जाएगा और उसका नामकरण भी किया जाएगा।
मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सड़क मार्ग झाड़ियों की कारण अवरुद्ध हो गए हैं, उन्हें सघन सफाई अभियान चलाकर आवागमन के लिए सुचारू किया जाएं।

अवैध कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई

मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। अधिकारी पानी के टैंकर की प्रभावी मॉनिटरिंग करें और पशुधन के लिए भी समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करें।  श्री पटेल ने कहा राइजिंग लाईन में कोई भी अवैध कनेक्शन न हो ।
For more news: Rajasthan

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More