Meta जल्द ला सकता है नया Instants ऐप, Snapchat को मिलेगा कड़ी टक्कर

Meta जल्द ला सकता है नया Instants ऐप, Snapchat को मिलेगा कड़ी टक्कर

Meta जल्द ला रहा है नया Instants ऐप, जिससे यूजर्स डिसअपीयरिंग फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। यह Snapchat को टक्कर देगा और इंस्टाग्राम में शॉर्ट-टर्म कम्युनिकेशन को बढ़ाएगा।

Threads के बाद Meta एक नया स्टैंडअलोन ऐप Instants पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स सोशल मीडिया पर डिसअपीयरिंग फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐप Snapchat जैसी शॉर्ट-टर्म कम्युनिकेशन सुविधा देगा और इंस्टाग्राम के लिए भी इसी तरह का फीचर डेवलप किया जा रहा है।

Meta के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि Instants का इंटरनल प्रोटोटाइप तैयार है। इस ऐप के माध्यम से यूजर्स सिर्फ उन्हीं फॉलोअर्स को डिसअपीयरिंग मीडिया भेज सकेंगे जिन्हें वे फॉलो बैक करते हैं। फोटो या वीडियो खोलने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे के बाद एक्सपायर हो जाएगी।

also read: गूगल Pixel 10 पर भारी छूट: कीमत में 10,000 रुपये की…

मॉबाइल डेवलपर Alessandro Paluzzi के मुताबिक, Instants इंस्टाग्राम पर भी रेफरेंस के तौर पर दिखाई दिया है, जहाँ इसे डिसअपीयरिंग फोटो शेयरिंग के नए तरीके के रूप में लिस्ट किया गया। Meta पहले से ही Instagram DM में “View Once” और “Vanish Mode” जैसे फीचर टेस्ट कर रहा है, और Instants इन्हीं प्रयासों का विस्तार है।

विशेषज्ञों का मानना है कि Instants ऐप इंस्टाग्राम को Snapchat के करीब लाने में मदद करेगा, जिससे शॉर्ट-टर्म मीडिया शेयरिंग का अनुभव बेहतर होगा। हालांकि, Meta ने अभी तक इस फीचर के रोलआउट की तारीख या ऐप के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Related posts

Vivo Buds ₹1,999 में लॉन्च, 50 घंटे की बैटरी और 42ms लो-लेटेंसी समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo की EMI कितनी होगी? HDFC कार्ड का पूरा हिसाब

HP OmniBook 5 Review: 2K OLED डिस्प्ले और 21.5 घंटे की बैटरी, जानें कैसा है यह AI लैपटॉप

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More