दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों पर मंत्री महिपाल ढांडा का सख्त बयान – “इनकी जगह 72 हूरों के पास”

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों पर मंत्री महिपाल ढांडा का सख्त बयान - "इनकी जगह 72 हूरों के पास"

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों पर सख्त बयान दिया, कहा- आतंकवादियों की जगह जेल में होगी या 72 हूरों के पास। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां और सरकार पूरी ताकत से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, जिससे आरोपी डर के मारे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। ढांडा ने साफ शब्दों में कहा कि यह नया भारत है, ऐसे आतंकियों की जगह या तो जेल में होगी या फिर 72 हूरों के पास होगी।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शैफाली वर्मा को डेढ़ करोड़…

आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा

मंत्री महिपाल ढांडा ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए सरकार एक-एक कड़ी जोड़कर सभी को कानून के दायरे में लाएगी। ढांडा ने यह भी कहा कि जो लोग पहले यह मानते थे कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, अब वह सच्चाई जान चुके हैं और इसे सामने स्वीकार कर रहे हैं।

अल फलहा यूनिवर्सिटी पर उठे सवालों का जवाब

मंत्री महिपाल ढांडा ने अल फलहा यूनिवर्सिटी पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान गलत विचारधारा नहीं सिखाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो मौलवी युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह दोहराया कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि या हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More