LG Electronics India IPO Listing: शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 50% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग, निवेशकों को मिला भारी मुनाफा

LG Electronics India IPO Listing: शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 50% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग, निवेशकों को मिला भारी मुनाफा

LG Electronics India IPO ने शेयर बाजार में धूम मचा दी, 50% से अधिक प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। जानिए कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और निवेशकों के लिए क्या है खास।

LG Electronics India IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने दिवाली से पहले शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 5.05% प्रीमियम पर शानदार लिस्टिंग की और 1,715 रुपये के स्तर पर खुला। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 1,140 रुपये प्रति शेयर था, जिससे निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 575 रुपये का लाभ हुआ।

लिस्टिंग के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में और तेजी देखी गई। यह शेयर 52.31% बढ़कर 1,736.40 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, NSE पर भी एलजी का शेयर लगभग 50% प्रीमियम पर 1,710.10 रुपये के स्तर पर खुला।

सुबह के कारोबार में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,12,380.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO 11,607 करोड़ रुपये का था और इसे भारी मांग मिली, बोली के अंतिम दिन तक इसे 54.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

निवेशकों के लिए खुशखबरी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के बाद भारतीय शेयर बाजार में आने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी बन गई है। निवेशकों के लिए यह लिस्टिंग एक शानदार त्योहार तोहफा साबित हुई है।

कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

1997 में स्थापित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया शुरू में मोबाइल फोन और होम एप्लायंसेज में सक्रिय थी, लेकिन अब इसका फोकस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध लाभ 2,203.35 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 2024 के 1,511.07 करोड़ रुपये और 2023 के 1,344.93 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने लगभग 64% की ग्रोथ दर्ज की है, जो इसके मजबूत फाइनेंशियल हेल्थ का संकेत है।

Related posts

आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? जानें दूसरे शनिवार और टैगोर जयंती का अवकाश विवरण

करोड़ों की जीत, लेकिन लाखों में संपत्ति: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति का खुलासा, जानें कितनी है दौलत

WhatsApp Business AI लॉन्च: भारत के छोटे व्यवसायों के लिए मेटा का बड़ा तोहफा; स्थानीय भाषाओं में मिलेगा AI असिस्टेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More