लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा? ये आसान तरीके तुरंत करेंगे मदद

लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा? ये आसान तरीके तुरंत करेंगे मदद

लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा? जानें आसान तरीके और स्टेप-बाय-स्टेप उपाय जिससे आप तुरंत अपने लैपटॉप की वाई-फाई कनेक्टिविटी ठीक कर सकते हैं।

कई बार लैपटॉप ऑन करने या काम करते समय वाई-फाई से कनेक्टिविटी में दिक्कत आ जाती है। यह समस्या आम है, लेकिन कुछ आसान स्टेप्स से इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। अगर आप ऑफिस ईमेल चेक करना चाहते हैं या घर का राशन ऑर्डर करना चाहते हैं और लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा है, तो यह आपके काम में देरी और परेशानी का कारण बन सकता है।

1. नेटवर्क स्टेटस चेक करें

टास्कबार के राइट साइड में नेटवर्क, बैटरी और साउंड आइकन पर क्लिक करें। वाई-फाई के नीचे अगर “Connected” लिखा है तो लैपटॉप वाई-फाई से जुड़ा है। अगर कनेक्टेड नहीं दिख रहा तो वाई-फाई पर क्लिक कर इसे कनेक्ट करने की कोशिश करें।

2. एयरप्लेन मोड को बंद करें

कई बार गलती से लैपटॉप का एयरप्लेन मोड ऑन हो जाता है। इससे भी वाई-फाई कनेक्शन नहीं बन पाता। इसे बंद करने के लिए सेटिंग्स > नेटवर्क एंड इंटरनेट > एयरप्लेन मोड पर जाकर इसे ऑफ करें।

also read: पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स: अब बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट…

3. वाई-फाई कनेक्शन फॉरगेट करें और फिर कनेक्ट करें

अगर आपका लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा है तो नेटवर्क को फॉरगेट कर दोबारा कनेक्ट करें। साथ ही, किसी दूसरे डिवाइस से भी वाई-फाई कनेक्ट करके देखें। यदि अन्य डिवाइस कनेक्ट हो रहा है, तो समस्या आपके लैपटॉप में हो सकती है।

4. मॉडम को रिस्टार्ट करें

कई बार वाई-फाई चलते-चलते डिस्कनेक्ट हो जाता है। ऐसे में मॉडम को बंद कर पावर केबल निकालें, कुछ सेकंड बाद पुनः प्लग इन करें। इससे मॉडम रिस्टार्ट होगा और कनेक्टिविटी ठीक हो सकती है।

इन आसान तरीकों से आपके लैपटॉप की वाई-फाई कनेक्टिविटी की समस्या जल्दी हल हो जाएगी और काम में बाधा नहीं आएगी।

Related posts

Tecno Camon Slim 5G की लॉन्चिंग कन्फर्म, 6.39mm पतला फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹28,999

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More