दीपेंद्र हुड्डा के ‘रोल मॉडल’ बयान पर AAP का हमला, कुलदीप सिंह ने कांग्रेस से निष्कासन की मांग की

दीपेंद्र हुड्डा के ‘रोल मॉडल’ बयान पर AAP का हमला, कुलदीप सिंह ने कांग्रेस से निष्कासन की मांग की

 

दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने वाले बयान पर AAP नेता कुलदीप सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने हुड्डा को पार्टी से निकालने की मांग की।

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सज्जन कुमार कोo लेकर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। धालीवाल ने कांग्रेस नेतृत्व से दीपेंद्र हुड्डा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। यह विवाद हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ और अच्छा इंसान बताए जाने के बाद सामने आया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताने वाला बयान 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों के जख्मों को और गहरा करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

सोनिया और राहुल गांधी से हुड्डा को हटाने की मांग

AAP नेता ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई करें और उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। धालीवाल ने कहा कि 1984 की हिंसा के पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय ऐसे बयान उनकी पीड़ा को और बढ़ाते हैं।

सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए थे और उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी।

पंजाब कांग्रेस नेताओं से भी विरोध दर्ज कराने की अपील

कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से भी दीपेंद्र हुड्डा के बयान के खिलाफ खुलकर सामने आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस नेतृत्व के सामने हुड्डा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग रखनी चाहिए।

AAP नेता ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी को इस मुद्दे पर उनकी सहमति के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पीड़ित परिवारों के पक्ष में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

1984 के पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता की मांग

AAP ने कहा कि 1984 की हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषसिद्ध व्यक्ति की प्रशंसा या उसे आदर्श के तौर पर पेश करने वाले बयानों से पीड़ित परिवारों की भावनाएं आहत होती हैं।

इस विवाद के बीच पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने हुड्डा के बयान से दूरी बनाते हुए कहा है कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है।

AAP ने कांग्रेस से स्पष्ट कार्रवाई की मांग की

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में केवल बयान जारी करने के बजाय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दीपेंद्र हुड्डा को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित किया जाए और पंजाब कांग्रेस के नेता भी सार्वजनिक रूप से इस बयान का विरोध करें।

AAP के इस रुख के बाद दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद और तेज हो गया है।

Related posts

एक साल में एनीमिया का बोझ 10 अंक कम करने का लक्ष्य, डॉ. सुमिता मिश्रा ने समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

CM नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, हिसार क्लस्टर का काम तेज करने के निर्देश

हरियाणा में 35.06 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM नायब सिंह सैनी ने ट्रांसफर किए ₹1,129 करोड़

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More