Table of Contents
Keshav Maharaj Test Record: भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। जानिए उनके करियर, भारत कनेक्शन और SA vs ZIM टेस्ट अपडेट की पूरी जानकारी।
Keshav Maharaj Test Record: दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर और भारतीय मूल के खिलाड़ी केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं, और इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बन गए हैं।
भारत से है महाराज का नाता
केशव महाराज का पारिवारिक कनेक्शन भारत से है। उनके पूर्वज भारत से दक्षिण अफ्रीका गए थे, और आज भी वे हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। भले ही वे साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हैं, लेकिन उनकी जड़ें भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं।
Another milestone moment for South Africa frontline spinner Keshav Maharaj 🙌#ZIMvSA 📝 https://t.co/90VEx8npEd pic.twitter.com/Ne8kq73nt0
— ICC (@ICC) June 30, 2025
कप्तान बनते ही बनाया रिकॉर्ड (Keshav Maharaj Test Record)
WTC फाइनल के बाद चोटिल हुए टेंबा बावुमा की जगह केशव महाराज को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए कप्तानी सौंपी गई थी। इस सीरीज में उन्होंने अपने 59वें टेस्ट मैच में 200वां विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
केशव का करियर रिकॉर्ड:
-
टेस्ट: 59 मैच, 200+ विकेट
-
वनडे: 48 मैच, 58 विकेट
-
टी20: 39 मैच, 38 विकेट
साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट अपडेट
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 418/9 पर पहली पारी घोषित की। जवाब में जिम्बाब्वे 251 रन पर ऑल आउट हो गया। तीसरे दिन लंच तक, साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 185/5 रन बना लिए हैं और अब तक 352 रनों की बढ़त ले ली है।
For more news: Sports