कर्तव्य पथ पर स्वदेशी उत्सव का शुभारंभ, दिल्ली में बढ़ेगा ‘मेड इन इंडिया’ का प्रभाव

कर्तव्य पथ पर स्वदेशी उत्सव का शुभारंभ, दिल्ली में बढ़ेगा ‘मेड इन इंडिया’ का प्रभाव

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन दिवसीय स्वदेशी उत्सव का उद्घाटन किया। स्थानीय उद्योगों और Made in India उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 100+ स्टॉल लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कर्तव्य पथ पर तीन दिवसीय स्वदेशी उत्सव का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, शिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देना है ताकि दिल्ली की औद्योगिक पहचान मजबूत हो और स्थानीय ब्रांड राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी छाप छोड़ सकें। यह उत्सव पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, विदेशी सामान की जगह भारतीय वस्तुएं

स्वदेशी उत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के भारतीय उत्पाद उपलब्ध हैं। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड कोर्ट और MSME उत्पादों की भी प्रदर्शनी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मेड इन इंडिया उत्पाद गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक बनेंगे, तभी भारत विश्वगुरु कहलाने का हकदार होगा। दिल्ली सरकार का यह प्रयास है कि विदेशी उत्पादों की जगह भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए।

also read: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: दिल्ली के हर नागरिक को शिक्षा,…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संदेश: स्वदेशी हमारी सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वदेशी हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर हमें आज़ादी मिली थी और आज यह ताकत हमें आत्मनिर्भर बनाएगी। हर भारतीय के भीतर छिपे स्वदेशी सैनिक को जागृत करने की जरूरत है।”

उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने उद्यमशीलता को बताया सफलता की कुंजी

उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने का अभियान जारी है। इस उत्सव में 100 से अधिक स्टॉल भारत की उद्यमशीलता की ताकत को दर्शाते हैं, जिनमें पीएम फूड प्रोसेसिंग योजना के तहत 11 उद्यम और देशभर के कारीगर शामिल हैं। ये उत्सव देश की आर्थिक विकास और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं।

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More