Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 30 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसने सोशल मीडिया पर काफी बज पैदा कर दिया है। कांतारा चैप्टर 1 ने न केवल साउथ बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी अपना नाम जमाया है। सिनेमाघरों में जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ इस फिल्म ने साबित कर दिया कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

OTT राइट्स की मोटी डील

फिल्म के ओटीटी राइट्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने 125 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी डील्स में से एक है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले KGF Chapter 2 के राइट्स भी इस लिस्ट में शामिल थे, लेकिन कांतारा चैप्टर 1 ने इस डील के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

also read: Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला को प्रियंका चोपड़ा…

कब और कहां होगी रिलीज?

अब, फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सवाल था कि इसे ओटीटी पर कब और कहां रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्तों के भीतर ही फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी। कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में इसे 30 अक्टूबर से देखा जा सकेगा। वहीं, हिंदी वर्जन आठ हफ्ते बाद रिलीज होगा।

ऋषभ शेट्टी ने किया खास जुड़ाव

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के लिए नॉर्थ इंडिया के दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए दिलजीत दोसांझ से एक गाना गवाया है। इस गाने की वजह से फिल्म की प्रशंसा काफी बढ़ी है और फिल्म की लोकप्रियता में भी इज़ाफा हुआ है।

सिनेमाघरों में पहले ही मच चुका है बवाल

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 इस साल की कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है।

Related posts

सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद साथ, ‘हैवान’ में पहली बार दिखेगा खतरनाक टकराव

80 के दशक में ऐसी दिखतीं कीआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी? AI तस्वीर ने मचाई धूम

कनाडा में अम्मी विर्क के काफिले पर फायरिंग की खबर, कॉन्सर्ट के बाद SUV सवारों ने चलाईं गोलियां

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More