Table of Contents
JioHotstar में ChatGPT-पावर्ड वॉयस असिस्टेंट लॉन्च, यूजर्स अब बोलकर या टाइप करके पर्सनलाइज्ड कंटेंट और लाइव स्पोर्ट्स डिस्कवरी कर पाएंगे।
JioHotstar और OpenAI ने भारत में स्ट्रीमिंग अनुभव को और इंटरेक्टिव बनाने के लिए नई पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत JioHotstar एप में ChatGPT-पावर्ड वॉयस और टेक्स्ट असिस्टेंट इंटीग्रेट किया जाएगा, जो यूजर्स को मल्टीलिंगुअल और पर्सनलाइज्ड कंटेंट डिस्कवरी का अनुभव देगा।
ChatGPT-पावर्ड असिस्टेंट का क्या है खास
नया असिस्टेंट यूजर्स को सिर्फ बोलकर या टाइप करके कंटेंट खोजने की सुविधा देता है। इसमें मूड, सिचुएशन, जॉनर और यूज़र की पसंद को समझकर AI तुरंत कॉन्टेक्स्ट-अवेयर रिकमेंडेशन देगा। इसके जरिए अब ट्रैडिशनल कीवर्ड सर्च और लंबी स्क्रॉलिंग की जरूरत नहीं रहेगी।
उदाहरण के लिए, यूजर कह सकते हैं:
-
“मेरे पेरेंट्स आ रहे हैं, कुछ ऐसा सजेस्ट करें जो हम सब साथ देख सकें।”
-
“हम जुड़वां हैं और सिर्फ जुड़वां बच्चों वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं।”
AI इन विवरणों को समझकर JioHotstar के कैटलॉग से बेस्ट विकल्प दिखाएगा।
also read: एक फोन में चलाएं एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बिना…
लाइव और ऑन-डिमांड कंटेंट में AI की मदद
ChatGPT असिस्टेंट लाइव और ऑन-डिमांड दोनों फॉर्मेट में काम करेगा। यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स मैच के दौरान भी:
-
रियल-टाइम खास पलों
-
प्लेयर हाइलाइट्स
-
स्कोर अपडेट
-
कॉन्टेक्स्टुअल जानकारी
जैसे फीचर्स वॉयस कमांड या टेक्स्ट से एक्सेस कर सकेंगे। इससे स्ट्रीमिंग का अनुभव इंटरएक्टिव और पर्सनलाइज्ड हो जाएगा।
मल्टीलिंगुअल और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस
AI असिस्टेंट कई भारतीय भाषाओं में वॉयस और टेक्स्ट इंटरैक्शन को सपोर्ट करेगा। इसका मकसद यूजर्स को सिर्फ वही कंटेंट दिखाना नहीं, बल्कि उनसे मिलते-जुलते विकल्प भी पेश करना है, जिनके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।