‘सनम बेरहम’ का टीजर हुआ रिलीज, ईशा मालवीय और बसीर अली की जोड़ी ने लूटी फैंस की धड़कनें

‘सनम बेरहम’ का टीजर हुआ रिलीज, ईशा मालवीय और बसीर अली की जोड़ी ने लूटी फैंस की धड़कनें

ईशा मालवीय और बसीर अली स्टारर इमोशनल सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर रिलीज, गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और सुल्ताना नूरन की दिल छू लेने वाली आवाज़ फैंस को भा रही है। पूरी कहानी प्यार, जुदाई और टूटे दिल की भावनाओं से भरपूर है।

ईशा मालवीय और बसीर अली स्टारर इमोशनल सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और भावनात्मक प्रदर्शन फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यह म्यूजिक वीडियो सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया।

सॉन्ग में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश किया गया है। मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन की दिल को छू लेने वाली आवाज ने इस गाने की भावनाओं को और भी गहराई दी है।

ईशा और बसीर की केमिस्ट्री गाने का सबसे बड़ा आकर्षण है। दोनों के बीच की टकराहट, दर्द और टूटते रिश्तों का भाव दर्शकों को पहली झलक में ही आकर्षित कर रहा है। गाने के बोल और संगाने अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इसे अन्य रोमांटिक गानों से अलग बनाते हैं।

वीडियो की तकनीकी टीम भी गाने की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। मिक्स और मास्टरिंग पथसखा दास कबी, रिदम अरेंजमेंट उमर शेख और म्यूजिक अरेंजर अभिजीत गडवे ने संगीत को बेहतरीन रूप दिया है। वीडियो में प्रणिता वाघचौरे भी नजर आती हैं। निर्देशक इसरार अहमद ने इसे बहुत ही संवेदनशील अंदाज में पर्दे पर उतारा है।

also read: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म,…

निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव की देखरेख में तैयार यह म्यूजिक वीडियो कोरियोग्राफर डेबू, एडिटर आदित्य जंगिड, डीओपी आर. आर. प्रिंस सिंह और डीआई अमन कुमार (मेगा मोशन) की टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।

टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, फैंस अब पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि ‘सनम बेरहम’ जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स में अपनी जगह बनाने वाला है।

Related posts

सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद साथ, ‘हैवान’ में पहली बार दिखेगा खतरनाक टकराव

80 के दशक में ऐसी दिखतीं कीआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी? AI तस्वीर ने मचाई धूम

कनाडा में अम्मी विर्क के काफिले पर फायरिंग की खबर, कॉन्सर्ट के बाद SUV सवारों ने चलाईं गोलियां

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More