IPL 2026 Schedule: BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी करने का कारण बताया

IPL 2026 Schedule: BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी करने का कारण बताया

IPL 2026 का पहला चरण जारी: सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल, RCB vs SRH से होगा पहला मुकाबला। जानें पूरा शेड्यूल और BCCI का कारण।

BCCI ने IPL 2026 के लिए पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुल 20 मैच शामिल हैं। हालांकि, पूरे सीजन का शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है। इसका कारण बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है: आगामी तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के कारण पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल फिलहाल नहीं जारी किया गया। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद ही बाकी मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

पहले चरण का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। इस दौरान RCB vs SRH का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, स्टेडियम में सभी मैचों के लिए अंतिम मंजूरी विशेषज्ञ समिति द्वारा 13 मार्च को दी जाएगी।

also read: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया IPL 2026 का बड़ा अपडेट,…

IPL 2026 (पहले फेज़ – 20 मैच) शेड्यूल:

  • 28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरु

  • 29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई

  • 30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी

  • 31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़

  • 1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ

  • 2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता

  • 3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई

  • 4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली

  • 4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद

  • 5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद

  • 5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरु

  • 6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता

  • 7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी

  • 8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली

  • 9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता

  • 10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी

  • 11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़

  • 11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई

  • 12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ

  • 12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई

बीसीसीआई का कहना है कि चुनाव के कारण शेड्यूल को चरणों में जारी करना जरूरी था। टूर्नामेंट का पहला चरण संपन्न होने के बाद बाकी मैचों की तारीखें भी घोषणा की जाएंगी।

Related posts

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

महेंद्र सिंह धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर: वित्तीय वर्ष 2025-26 में दोनों राज्यों से ₹20,000 करोड़ का आयकर संग्रह

IPL 2026-27 अपडेट: आईपीएल में मैचों की संख्या 74 से बढ़कर होगी 94, होम-एंड-अवे फॉर्मेट की वापसी की तैयारी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More