भारतीय ऐप्स: डिजिटल इंडिया के सपने को देंगे नई उड़ान, जानिए टॉप 10 मेड-इन-इंडिया ऐप्स जिन्हें जरूर करें इंस्टॉल

भारतीय ऐप्स: डिजिटल इंडिया के सपने को देंगे नई उड़ान, जानिए टॉप 10 मेड-इन-इंडिया ऐप्स जिन्हें जरूर करें इंस्टॉल

भारतीय ऐप्स: भारत के 10 बेहतरीन मेड-इन-इंडिया ऐप्स जो डिजिटल इंडिया को नई उड़ान देंगे। Zoho, DigiBoxx, JioMeet जैसे ऐप्स से पाएं विदेशी ऐप्स का बेहतरीन विकल्प।

भारतीय ऐप्स: भारत तेजी से डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर गेमिंग और ऑफिस वर्क तक, कई मेड-इन-इंडिया ऐप्स विदेशी प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए कुछ नियमों के बाद भारत सरकार भी स्वदेशी ऐप्स को प्रोत्साहित कर रही है ताकि अमेरिकी ऐप्स पर निर्भरता कम हो।

भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल ड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे पॉपुलर ऐप्स के भारतीय विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन अभी तक उनकी लोकप्रियता कम है। अगर आप भी स्वदेशी ऐप्स के बारे में नहीं जानते तो यहां जानिए 10 ऐसे मेड-इन-इंडिया ऐप्स जो अंतरराष्ट्रीय ऐप्स को चुनौती दे रहे हैं:

  • Zoho Office Suite: Zoho का ऑफिस सुइट वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन के लिए Microsoft Office और Google Workspace का बेहतरीन विकल्प है।

  • DigiBoxx: यह गूगल ड्राइव का भारतीय विकल्प है, जो सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है और भारत में होस्टेड सर्वर्स पर चलता है।

  • Kaagaz: एक भारतीय PDF स्कैनर और एडिटर ऐप जो बिना साइन-इन और वॉटरमार्क के डॉक्यूमेंट स्कैनिंग की सुविधा देता है।

also read: Instagram ने लॉन्च किया नया Live Map फीचर: दोस्तों के साथ…

  • ShareAll: भारत में बना सुरक्षित फाइल शेयरिंग ऐप, जो फाइल्स, वीडियो, म्यूजिक और ऐप्स शेयर करने के साथ डुप्लीकेट फाइल्स हटाने में मदद करता है।

  • Mappls (MapmyIndia): गूगल मैप्स का भारतीय विकल्प, जो लाइव ट्रैफिक अपडेट, वॉयस गाइडेंस और सटीक डिजिटल एड्रेस जैसी सुविधाएं देता है।

  • JioMeet: भारत में होस्टेड वीडियो कॉलिंग ऐप जिसमें स्क्रीन शेयरिंग, HD कॉल्स और उच्च सुरक्षा उपलब्ध है।

  • FAU-G: PUBG के बाद लॉन्च हुआ भारतीय गेम, जो अब नए संस्करण “FAU-G: Domination” के साथ उपलब्ध है।

  • ShareChat: TikTok के बैन के बाद लोकप्रिय भारतीय सोशल मीडिया ऐप, जो कई भारतीय भाषाओं में शॉर्ट वीडियो और चैट रूम्स प्रदान करता है।

  • Arattai: Zoho द्वारा विकसित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, जो WhatsApp का भारतीय विकल्प माना जा रहा है।

  • JioSphere Browser: भारतीय वेब ब्राउजर जो गूगल क्रोम की तरह काम करता है, और डार्क मोड, ऑफलाइन पेज और लोकल न्यूज जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

ये मेड-इन-इंडिया ऐप्स न केवल डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में मदद करेंगे, बल्कि यूजर्स को बेहतर डेटा सुरक्षा और कनेक्टिविटी का अनुभव भी देंगे। इसलिए, अगर आप भी डिजिटल स्वराज्य के समर्थक हैं, तो इन्हें जरूर आजमाएं और इंस्टॉल करें।

Related posts

Oppo K15 चीन में लॉन्च: 8,000mAh की विशाल बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ नया दांव

लावा के दो नए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च: Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 (4G)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More