IND vs SA Next Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अगला मुकाबला कब और कहां होगा, जानें तारीख, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs SA Next Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अगला मुकाबला कब और कहां होगा, जानें तारीख, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें मैच की तारीख, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। अब दोनों टीमें 17 दिसंबर को चौथे मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

कब और कहां होगा भारत-साउथ अफ्रीका का अगला मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का समय शाम 7:00 बजे (IST) तय किया गया है। खास बात यह है कि यह मैच IPL 2026 मिनी ऑक्शन के एक दिन बाद होगा, जिससे खिलाड़ियों और फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

भारत की नजर सीरीज पर, साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो

भारत ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम अब अपनी इस लय को बनाए रखते हुए सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि हार के बाद वे सीरीज से बाहर हो जाएंगे।

also read: IPL 2026 मिनी नीलामी के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट…

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने के इच्छुक दर्शक JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

IND vs SA T20I टीम

भारत: सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका

Related posts

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन के एक जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

क्या BCCI पर लागू होगा National Sports Governance Act 2025? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बढ़ी हलचल

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा बाहर; यश ठाकुर की एंट्री

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More