Table of Contents
आज के डिजिटल युग में WhatsApp चैटिंग, कॉलिंग और ऑफिस वर्क का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप एक ही फोन में एक से अधिक WhatsApp अकाउंट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, और इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं है?
WhatsApp का मल्टी-अकाउंट फीचर
WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मल्टी-अकाउंट सपोर्ट की सुविधा शुरू की है। इस फीचर के जरिए आप अपने पर्सनल और ऑफिस नंबर को अलग-अलग रख सकते हैं और दोनों अकाउंट्स को आसानी से एक ही फोन में मैनेज कर सकते हैं।
दूसरे WhatsApp अकाउंट को जोड़ने के आसान स्टेप्स
अगर आप अपने फोन में दूसरा WhatsApp अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
-
टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
-
Settings में जाएं।
-
अपनी प्रोफाइल के सामने दिख रहे प्लस (+) आइकन पर टैप करें।
-
अब Add Account ऑप्शन चुनें।
-
नया सेटअप पेज खुलेगा, जहां आप दूसरा नंबर जोड़ सकते हैं।
also read: OnePlus 13 5G पर भारी छूट: 24GB RAM, 6,000mAh बैटरी और…
नया WhatsApp अकाउंट कैसे सेटअप करें
-
नए मोबाइल नंबर को एंटर करें।
-
OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
-
प्रोफाइल डिटेल्स भरें।
-
आप चाहें तो दूसरे अकाउंट को Linked Devices में भी जोड़ सकते हैं।
-
यह फीचर कंपैनियन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अकाउंट्स के बीच स्विच कैसे करें
दोनों अकाउंट्स सेटअप होने के बाद उनके बीच स्विच करना बेहद आसान है:
-
Settings में जाएं।
-
Profile सेक्शन में टैप करें।
-
जिस अकाउंट का इस्तेमाल करना है, उसे चुनें और तुरंत उपयोग शुरू करें।