हिना खान की सास ने नेशनल टीवी पर खोली पोल, कहा- ‘संस्कारी नहीं हैं हिना, हर चीज में नखरे हैं’

हिना खान की सास ने नेशनल टीवी पर खोली पोल, कहा- 'संस्कारी नहीं हैं हिना, हर चीज में नखरे हैं'

हिना खान की सास ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिना की पोल खोलते हुए कहा कि वह ‘संस्कारी नहीं हैं’ और हर चीज में नखरे करती हैं। हिना और रॉकी की शादी और रिश्ते की जानकारी भी मिली।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में हिना खान की सास भी आईं, जिन्होंने नेशनल टीवी पर हिना के बारे में कई ऐसे खुलासे किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो के दौरान हिना की सास ने अपनी बहु की खूब पोल खोली और कहा कि हिना खान ‘संस्कारी नहीं हैं’। उन्होंने कहा, “मैं घर में अलग-अलग खाना बनाती हूं, लेकिन हिना को मसालों की पहचान नहीं है, न ही उसे किचन से कोई लेना देना है। वह हर चीज़ में नखरे करती है। मैं सास हूं, लेकिन घर में इससे पंगा कोई नहीं लेगा।” इसके अलावा उन्होंने हिना को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में देखकर सोचा था कि उन्हें भी ऐसी बहू मिलेगी, लेकिन हकीकत में हिना के संस्कार बिलकुल अलग निकले।

Also Read: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मजेदार टीजर हुआ रिलीज,…

इस खुलासे से हिना खान भी काफी हैरान और शॉक्ड नजर आईं, जबकि उनके पति रॉकी जायसवाल कोने में खड़े अपने चेहरे को छुपाते दिखे। हिना और रॉकी की मुलाकात भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की है। अब ये जोड़ा ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपनी मस्ती भरी झलकियां दिखा रहा है।

Related posts

गदर 3′ की आधिकारिक पुष्टि: अमीषा पटेल का बड़ा एलान—’500 करोड़ तो बस शुरुआत है, इस बार मचेगा असली हंगामा’

कृति सेनन ने जताई रेखा की बायोपिक करने की इच्छा; ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट का किया खुलासा

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के 8 साल पूरे: अनदेखी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट, मार्च में दूसरे बेटे के जन्म का किया खुलासा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More