Heat Stroke Prevention: भीषण गर्मी में लू से कैसे बचें? जानें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 5 असरदार उपाय जो हीट स्ट्रोक से रखेंगे दूर

Heat Stroke Prevention: भीषण गर्मी में लू से कैसे बचें? जानें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 5 असरदार उपाय जो हीट स्ट्रोक से रखेंगे दूर

Heat Stroke Prevention: लू से कैसे बचें? जानिए गर्मी में हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रहने के 5 जरूरी उपाय, एक्सपर्ट की सलाह के साथ। लक्षण, कारण और प्राथमिक उपचार की पूरी जानकारी।

Heat Stroke Prevention: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) और स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं कि लापरवाही जानलेवा हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स को फॉलो करें।

तापमान बढ़ा, खतरा बढ़ा — कैसे करता है शरीर गर्मी को हैंडल?

डॉ. अजय चौहान, निदेशक, मेडिसिन विभाग, RML अस्पताल, बताते हैं कि जब शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक पहुंचता है और वह पसीने के जरिए खुद को ठंडा नहीं कर पाता, तो यह स्थिति हीट स्ट्रोक कहलाती है।

इस दौरान शरीर के कूलिंग मैकेनिज्म फेल हो जाते हैं, जिससे जान का खतरा बढ़ सकता है। डिहाइड्रेशन इसका सबसे बड़ा कारण है — और अक्सर लोग तब तक पानी नहीं पीते जब तक उन्हें प्यास न लगे, जो बड़ी भूल है।

हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण (Symptoms of Heat Stroke):

  • सिरदर्द और चक्कर आना

  • शरीर गर्म लेकिन पसीना नहीं आना

  • तेज़ धड़कन और सांस लेने में दिक्कत

  • मतली, उल्टी, भ्रम या बेहोशी

  • त्वचा का लाल और सूखा होना

  • मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी

  • तेज बुखार

हीट स्ट्रोक से बचने के 5 रामबाण उपाय:

  1. दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

  2. हल्के रंग के, सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। टोपी और सनग्लासेस लगाएं।

  3. हर 20–30 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे।

  4. ORS, नींबू पानी या नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय जरूर लें।

  5. पेशाब का रंग देखें – अगर गहरा है, तो ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

अगर हीट स्ट्रोक हो जाए तो क्या करें? (First Aid for Heat Stroke):

  • व्यक्ति को तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर लें जाएं।

  • शरीर को गीले कपड़े से पोछें या ठंडे पानी से स्पंज करें।

  • गर्दन, बगल और जांघों पर बर्फ या आइस पैक लगाएं।

  • होश में हो तो थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी पिलाएं।

  • बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, गंभीर मामलों में ICU की जरूरत हो सकती है।

For more news: Health

Related posts

Health Tips: सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान देसी उपाय

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More