Haryana ITI Skill Development News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर, हरियाणा के लाडवा में खुलेगा महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर

Haryana ITI Skill Development News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर, हरियाणा के लाडवा में खुलेगा महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर

Haryana ITI Skill Development News: हरियाणा सरकार ने लाडवा के बहलोलपुर ITI को महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर में बदलने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया। यहां युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्किल ट्रेनिंग और विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा।

Haryana ITI Skill Development News: हरियाणा के लाडवा क्षेत्र के युवाओं को अब विश्वस्तरीय स्किल ट्रेनिंग मिलने जा रही है। आईटीआई बहलोलपुर को अब अपग्रेड कर महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस नई पहल के तहत युवाओं को इंटरनेशनल लेवल की स्किल्स और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

नवीन जिंदल फाउंडेशन और हरियाणा सरकार के बीच हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में 3 जून को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, नवीन जिंदल फाउंडेशन बहलोलपुर स्थित आईटीआई का संचालन करेगा और इसे महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के रूप में विकसित करेगा।

विदेश में रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगी बेहतर स्किल ट्रेनिंग

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि हरियाणा के युवा विदेशों में जाकर मजदूरी नहीं, बल्कि कुशल पेशेवर बनकर सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करें। इसके लिए इस स्किल सेंटर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।

सांसद नवीन जिंदल की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री सैनी ने सांसद नवीन जिंदल के एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान हिसार विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी मंच पर उपस्थित रहीं।

‘विकसित भारत 2047’ के विजन में कुरुक्षेत्र की अहम भूमिका

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 मिशन में कुरुक्षेत्र और कैथल की अग्रणी भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में ये क्षेत्र 2030 तक देश के टॉप क्षेत्रों में शामिल हो जाएंगे।

उच्च अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण आयोजन में कौशल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र सिंह, विदेशी सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

For more news: Haryana

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More